fruits in hindi – हम अपनी रोजाना की ज़िंदगी में फलो का सेवन तो करते ही है, इसलिए इनके इतने सारे फायदे को समझ पाना आसान नहीं होगा। क्युकि फल खाने के फायदे बहुत से होते है, अगर हम रोजाना कम मात्रा में भी फलो का सेवन करते है तो भी बहुत सारी बीमारियों से बच सकते है। वैसे आम तैर पर देखा जाए तो हम ज़्यादा आम, सेब, या केले खाते है। इन फलो में अच्छी न्यूट्रिशन होने के साथ साथ ये दिखने में भी बड़े अच्छे होते है। और खाने में भी बड़े अच्छे लगते है।
फलो के गुण और पोषक तत्व – fruits in hindi
फल हमारे स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद है ये हमे लम्बी आयु के साथ साथ बहुत सी बीमारियों से बचता है और हमारी खूबसूरती को भी बढ़ाता है। फलो का सेवन करने से हमारे शरीर में खनिज और कई तरह के विटामिन्स की मात्रा की पूर्ति होती है, जो की हमारे शरीर को काम करने के लिए ताकत देता है। जिस फल में फाइबर पाया जाता है उस फल को खाने से हमारे पाचन तंत्र की शक्ति को बढ़ाते है, और जो अपना वजन को कम करना चाहते है उनको हमेशा फलो का सेवन करते रहना चाहिए। फल खाने से हमारे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है। इसके अलावा फल खाने से स्वास्थ से जुडी कई समस्या जैसे – हाई बी पी, कैंसर, हिट स्ट्रोक, हार्ट की बीमारी, और डायबिटीज से लड़ने में मदद करता है।
त्वचा और बालो के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है, ज़्यादा तर सभी फलो में पोषक तत्व पाए जाते है। और सभी फलो में विटामिन्स और पोषक तत्व भी अलग अलग होते है पर ऐसे में आपको भी इस बात की जानकारी होनी चाहिए की किस फल में कौन सा पोषक तत्व होता है और वो फल किसी बीमारी से आपको बचता है। जैसे – सेब – पाचन क्रिया, हड्डियों, और दमा के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। जबकि अंगूर आपकी कब्ज और पेट की समस्या के लिए फायदेमंद होता है। आम और पपीते में – अधिक मात्रा में विटामिन सी, विटामिन बी, और विटामिन ए पाए जाते है। इससे आपके कोलोस्ट्रोल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। जिसके कारण दिल की धातक बीमारियों से बचा जा सकता है।
फल खाने के फायदे (Benefits of Fruits)
fruits in hindi- ज़्यादा तर लोग खाना खाने के बाद फल खाते है पर शोध के मुताबिक खाना खाने से पहले आपको फल खाना चाहिए। क्युकि खाना खाने से पहले फलो का सेवन शरीर में जमी ख़राब केमिकल्स और गन्दगी को बहार निकाल देता है, इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। खाली पेट फल खाने से आँखों के नीचे काले घेरे भी ख़त्म हो जाते है। सही मात्रा में फलों का सेवन करने से बालो का झड़ना भी कम हो जाता है, और आपका नर्वस सिस्टम भी अच्छा होता है।
इसके अलावा कभी भी फलो को दूसरी चीज़ो में मिला कर नहीं खाना चाहिए। क्युकि दूसरे चीज़ो के साथ मिला कर खाने से फलों के पोषक तत्व शरीर को ठीक तरीके से नहीं मिल पाते, इसके अलावा फलों को दूसरे चीज़ो में मिला कर खाने से पेट में ज़्यादा गैस बनने का एक कारण होता है। इसलिए फलों को हमेशा खाली पेट खाना ही अच्छा माना जाता है।
अगर आप फलों से निकाले गए जूस का सेवन करना चाहते है तो आप हमेशा ताजा जूस ही पीये। पैकेट वाले जूस को बनाते समय कई चीज़े मिक्स की जाती है जिससे ये कई महीनो तक ख़राब नहीं होता है। इसके अलावा जूस को हमेशा धीरे -धीरे कर के ही पीना चाहिए। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है की अगर आप तीन दिनों तक अपने खाने में सिर्फ फल खाते है या जूस पीते है तो आपके शरीर की अन्दर से पूरी सफाई हो जाती है और आपका रंग निखरता है और आप गोर भी होते हो।
इन बिमारियों से बचाओ करे फल – fruits in hindi
आँखों के रोशनी को बढ़ाता है
फलों के हमेशा सेवन करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है , और कई इससे जुडी परेशानियाँ दूर होती है फलों में ल्यूटिन होता है जिसकी वजह से आपको कभी आँखों की बीमारी नहीं होती है, आँखों के लिए गाजर भी बहुत अच्छा होता है अगर आप रोजाना एक गजर भी खाते है तो आपकी नजर तेज हो जाती है।
दिल की सेहत के फल
अगर आप ताजे फलों का सेवन करते है तो आपको भरपूर मात्रा में पोटैशियम मिलता है, और केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। और अगर आप रोजाना कुछ फल खाते है तो आपको दिल की कोई बीमारी नहीं होती है या खतरा कम हो जाता है।
पाचन शक्ति को बढाए
जैसा की आपको पता है की फलों में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे पाचन शक्ति को बढ़ाया जा सकता है रोजाना फलो का सेवन करने से पेट साफ होता है और कभी कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।
मोटापा रखे दूर – fruits in hindi
अगर आप मोटापे से ग्रसित है और आप वजन कम करना चाहते है तो आपको फलों का सेवन करना चाहिए, बहुत से लोगो को ये लगता है की फल खाने से मोटापा बढ़ जाता है पर ये बात सही नहीं है फलों में नैचुरल शुगर होता है जो की बाद में शरीर के पोषक तत्व और वासा में बदल जाते है। जिससे आपका फैट नहीं बढ़ता है बल्कि वजन कम होता है।
फलों के सेवन से दिमागी शक्ति बढ़ती है
आज की भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में परेशानिया और चिंता, तनाव,या टेंशन सभी को होता है ऐसे में आप फल का सेवन करे क्युकि फलों में एथोसायनिन पाया जाता है जो तनाव मुक्त करने में मदद करता है और एक ख़ुशी का एहसास दिलाता है। इसलिए आपको हमेशा ही फलों का सेवन करते रहना चाहिए।
रेड ब्लड सेल्स का अधिक निर्माण होना
बहुत सारे फलों में फोलिक एसिड पाया जाता है। जिससे नए रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है ये खून की मात्रा को बढ़ाते है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो रोजाना कुछ फलो का सेवन करते रहे, कुछ ही सप्ताह में आपका खून बढ़ने लगेगा।
फलों में विटामिन और पोषक तत्व – fruits in hindi
कीवी
कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है इसके अलावा इसमें पोटाशियम विटामिन E,फाइबर और मैग्नीशियम भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए कीवी का सेवन करते रहना चाहिए।
सेब
सेब के अन्दर एंटी औक्सीडेंट पाया जाता है और साथ ही विटामिन c भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। रोजाना एक सेब खाने से आपको आसानी से कोई बीमारी नहीं होती है और न ही आपकी तबियत ख़राब होती है। सेब खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियाँ भी नहीं पनपती है। ये शरीर की बहुत सी बीमारियों को शुरू होने से पहले ही ख़त्म कर देता है।
संतरा
संतरा में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है अगर आप रोजाना दो संतरे खाते है तो आपको सर्दी और झखम से राहत मिल जाता है। ये आपके शरीर के कोलोस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। संतरे के रोजाना सेवन करने से किडनी के पथरी से भी बचाओ होता है। और कोलोन के कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है।
तरबूज -fruits in hindi
ये एक ऐसे फल है जिसमे ज़्यादा तर पानी का ही सोर्स होता है जिसमे 92 % तक पानी ही पाया जाता है पर ये आपकी हेल्थ के लिए बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी होता है। इसलिए इसे गर्मियों के मौसम में ज़रूर खाना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। जिससे आपको डिहाइड्रेशन से बचने में मदद मिलती है। तरबूज खाने से शरीर का इम्म्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी आपको कई सारी बीमारियों से बचा कर रखने में काफी मदद करता है। इसमें एंटी औक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो कैंसर और हार्ट में ब्लॉकेज को रोकने का काम करता है।
अमरुद और पपीता
इन दोनों में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अमरुद पेट के लिए अच्छा होता है जो आपकी पाचन क्रिया को सुधारने का काम करता है। और पपीता में विटामिन A अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो आपके सेहत के लिए बहुत ही ज़्यादा लाभकारी माना जाता है।
ये थे फलों से होने वाले फायदों की जानकारी जिन्हे रोजाना सेवन कर के आप भी अच्छी सेहद पा सकते है।