स्वास्थ्य टिप्स – अपने स्वस्थ को फिट बनाने के लिए ज़रूरी है ये 10 टिप्स
बहुत से लोग ऐसे भी होते है जो बिना किसी मेहनत या डाइटिंग के फिट और दुबले रहते है। एक शोध के अनुसार ये बात साबित हुई है की दुबले लोग रोजाना ऐसी हैबिट रखते है जिसकी वजह से उनके शरीर का ज़्यादा फैट या चर्बी जमा नहीं होता है। ये अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में आम लोगो की तरह ही काम करते है।
और खाते भी है। इनके शरीर में फैट ज़्यादा रुक नहीं पाता और अगर थोड़ा भी जमा हो जाए तो बहुत जल्दी नार्मल भी हो जाता है। पर ये लोग कुछ बातो का पालन भी करते है जिसकी वजह से ये फिट रहते है और अगर आप भी इनके जैसे फिट रहना चाहते है तो आपको भी कुछ बातो का पालन करना होगा। तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ 10 स्वास्थ्य टिप्स नियमो के बारे में।
1 – खाली पेट पानी पीने के फायदे
सबसे पहले सुबह उठते ही आपको एक गिलास पानी पीना चाहिए, इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है। आपका भोजन अच्छे से पचता है, मेटाबोलिजम ठीक रहता है जिससे शरीर में अधिक फैट जमा नहीं होता है।
2 – सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे / exercise in hindi
प्रतिदिन कम से कम एक घण्टा एक्सरसाइज़ करना चाहिए जिससे शरीर फिट रहती है शरीर का ज़्यादा तर फैट और कैलोरी घटती है।
3 – सुबह का हेल्दी नाश्ता / super healthy breakfast
हैल्थी ब्रेक फ़ास्ट – सुबह का एक हैल्थी ब्रेक फ़ास्ट करने से अच्छे हेल्थ की और अच्छे दिन की शुरुवात होती है। और दोपहर के लंच में ज़्यादा भूख नहीं लगती है
4 – protein in hindi / प्रोटीन युक्त आहार
स्वास्थ्य टिप्स– अपनी डाइट में प्रोटीन और अनाज लेना, जब आप प्रोटीन और अनाज वाला भोजन करते है तो आपका पेट भरा हुवा रहता है जिससे आपको बार बार भूख नहीं लगती है। आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है।
5 – मीठे का सेवन कम करना / मीठे के नुकसान / sweet in hindi
शक़्कर में फ्रेक्टोस होता है जो फैट बढ़ने की एक वजह भी है। मीठा कम खाने से शरीर में फैट जमा नहीं होता है।
6 – फल और सब्जियों के लाभ /sabjiyan / fruits
फल और सब्जिया ज़्यादा खाना चाहिए। इससे पेट की सफाई हो जाती है कभी कब्ज की समस्या नहीं आती न गैस की समस्या होती है। और कैलोरी कम जमा होती है।
7 – मेहनत वाला काम करना – स्वास्थ्य टिप्स
स्वास्थ्य टिप्स- आपको ज़्यादा तर सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए लिफ्ट का नहीं ऐसे ही छोटी छोटी चीज़ो से शरीर की कैलोरी और वजन घटता है। आपको जो भी थोड़ा बहुत मेहनत वाला काम मिले आप उसको ज़रूर करे ये न सोचे की हम अपना पसीना क्यों बहाये। आपके पास कई सुविधाएं होगी पर आप थोड़ा बहुत अपना पसीना भी बहार आने दे, जिससे कई सारी बीमारिया भी शरीर से बहार आ जाती है। साथ ही साथ शरीर में फैट भी जमा नहीं होता है।
8 – ज़्यादा पानी पीना / 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए
ज़्यादा से ज़्यादा पानी का सेवन करना चाहिए, दिन भर में 7 – 8 गिलास पानी पीना चाहिए जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बहार निकलते है। पेट भरा रहता है और कैलोरी का इनटेक कम होता है।
9 – अच्छे से चबा कर भोजन करना – स्वास्थ्य टिप्स
जब आप खाना खाते हो तो कम से कम 32 बार चबाना चाहिए या तो 20 सेकेण्ड तक अच्छे से चबा कर खाना चाहिए जिससे भोजन अच्छे से चबा कर खाने से आधा पच जाता है और आपके पेट को ज़्यादा मेहनत नहीं करना पड़ता, जिससे शरीर में फैट नहीं जमता, भोजन ज़्यादा देर तक पेट में नहीं रहता, धीरे धीरे पाचन शक्ति मजबूत हो जाती है।
10 – रोजाना 8 से 10 घंटे की नींद लेना / nind aane ke upay- स्वास्थ्य टिप्स
स्वास्थ्य टिप्स- कुछ लोग बहुत देर तक जागते रहते है या उन्हें नींद नहीं आती है पर क्या आपको पता है की आपके शरीर को भी पूरी आराम देना बहुत ज़रूरी होता क्युकि जब आप रात को सोते है तो आपका शरीर अपने हीलिंग के काम करने में लग जाता है जैसे शरीर में शक्ति वापिस से भरना, दिमाग को रिलेक्स कर के दिन भर के कामो को याद रखना या मिटा देना, नये कोशिकाओं का बनना, खून का बनना जैसी महत्वपुर्ण काम को करता है।
read more
nimbu pani | नींबू पानी के 10 फायदे जो आपको हमेशा सेहदमंद रखें
anjeer (figs) khane ke fayade, upyog aur nuksan -2021